असम में एड्स रोगियों की संख्या बढ़ी
ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 4,251 लोग एचआईवी वायरस से पीड़ित हैं। वर्ष 2001 में एड्स मरीजों की संख्या 364 थी।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमन्त विश्वास ने पत्रकारों से कहा, "असम में इस मामले में हालात ज्यादा खतरनाक नहीं हो सकते हैं, लेकिन एड्स रोगियों के मामले में सबसे बुरी स्थिति वाले राज्य मणिपुर से हम घिरे हुए हैं।"
उन्होंने कहा, "राज्य में मौजूद एड्स पीड़ितों में 86 फीसदी गलत यौन क्रिया की वजह से एचआईवी वायरस की चपेट में आए हैं। राज्य में बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रक चालकों की वजह से यह बीमारी अधिक फैली।"
असम में अभी तक 230 लोगों की एड्स से मौत हो चुकी है।
भारत में 25 लाख एचआईवी पीड़ित हैं, इनमें से 45,000 पूर्वोत्तर के राज्यों मेंहैं। अकेले मणिपुर में करीब 25,000 लोग एड्स से ग्रसित हैं।
भारत की पूर्वोत्तर सीमा से लाओस, म्यांमार और थाईलैंड के लिए बड़े पैमाने पर मादक पदार्थो की तस्करी होती है। इसकी वजह से भी इधर एचआईवी के वायरस का संकमण हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications