राजनेता को बचाने के लिए हो रही है पाचेको की तलाश!

पर्यटन मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी लिंडन मोंटेरो ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय की पणजी पीठ में याचिका दाखिल कर दावा किया कि इस सप्ताह की शुरुआत में पाचेको ने मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को पत्र लिखकर एक मंत्री के बेटे की भूमिका की जांच की मांग की थी जिससे कैबिनेट सदस्य नाराज हैं। मंत्रिमंडल के सदस्य ड्रग माफिया से जुड़े वरिष्ठ नेता को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

याचिका के अनुसार, "यह अन्य मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को भी पसंद नहीं था, जो राजनेता के बेटे को बचाना चाहते हैं। इस मामले पर स्वयं मुख्यमंत्री का दिया बयान इसका सबूत है।"

अगले हफ्ते सुनवाई के लिए रखी गई याचिका के मुताबिक, "फ्रांसिस्को (मिक्की) पाचेको ने हाल में तत्कालीन पर्यटन मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था कि गोवा में मादक पदार्थो का सेवन जैसी बुराई तेजी से फैल रही है और इसमें पुलिस व राजनेताओं की संलिप्तता है। इसका बुरा प्रभाव पर्यटन पर पड़ रहा है।"

इससे पहले पुलिस ने पाचेको के खिलाफ उनकी 28 वर्षीया प्रेमिका नादिया तोरादो की रहस्यमय मौत के मामले में गैरइरादतन हत्या व साक्ष्य मिटाने के आरोप के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

इस मामले में मोंटेरो का नाम भी आया था। गोवा में यह मामला दो हफ्ते से सुर्खियों में है।

तोरादो ने कथित तौर पर चूहा मारने की दवा खा ली थी और पंद्रह दिन बाद चेन्नई के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

स्थानीय अदालत पाचेको और मोंटेरो की अंतरिम जमानत याचिका पहले ही खारिज कर चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+