सेंसेक्स 17 हजार के ऊपर बंद, निफ्टी में भी तेजी (राउंडअप)

सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज (3.03 प्रतिशत), बीएचईएल (2.66 प्रतिशत) और महिंद्रा एण्ड महिंद्रा (2.11 प्रतिशत) सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले शेयर रहे। आईसीआईसीआई बैंक (1.94 प्रतिशत), जिंदल स्टील (1.82 प्रतिशत) और एचडीएफसी (1.74 प्रतिशत) बढ़कर बंद हुए।

वहीं भारती एयरटेल (-3.75 प्रतिशत), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (-1.04 प्रतिशत) और एसीसी (-0.98 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर रहे। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (-0.90 प्रतिशत) और रिलायंस कम्युनिकेशन (-0.89 प्रतिशत) भी गिरकर बंद हुए।

बीएसई पर तेल एवं गैस (1.67 प्रतिशत), बैंकिंग (1.04 प्रतिशत) और पूंजीगत वस्तुएं (1.01 प्रतिशत) सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। ऑटोमोबाइल्स, ऊर्जा, एफएमसीजी, धातु और सूचना प्रौद्योगिकी सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई।

हेल्थकेयर (0.55 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (0.48 प्रतिशत), रियल्टी (0.26 प्रतिशत) और उपभोक्ता वस्तुओं (0.24 प्रतिशत) के सूचकांकों मे सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने औद्योगिक उत्पादन के अच्छे आंकड़ों के बाद 17,131.56 अंक का उच्च स्तर छुआ, सेंसेक्स ने 16,994.07 अंक के निचले स्तर तक कारोबार किया। वहीं दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,139.05 अंक का उच्च और 5,078.75 अंक का निम्न स्तर छुआ।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 19.08 अंकों (0.28 प्रतिशत) की हल्की बढ़ोतरी के साथ 6,884.82 अंक के स्तर पर बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स भी 37.90 अंकों (0.44 प्रतिशत) की बढ़ोतरी के साथ 8,637.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

बीएसई पर 1,531 कंपनियों के शेयर बढ़कर और 1,311 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, वहीं 125 कंपनियों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+