'वरदान' को मिला करोड़पति मां-बाप का सहारा

सहारनपुर, 11 जून (आईएएनएस)। कहते हैं कि इस दुनिया में जन्म लेने वाला हर बच्चा अपनी किस्मत लेकर आता है। कुछ माह पूर्व सहारनपुर में फुटपाथ पर लावारिस हालत में छोड़े गए एक अनाथ बच्चे वरदान को अब उसकी किस्मत से ही करोड़पति मां-बाप का सहारा मिल गया है। बच्चे को लेने के कई दावेदारों के चलते एक लकी ड्रा निकाला गया जिसके बाद वरदान को एक नि:संतान दंपति को सौंप दिया गया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में तीन महीने पूर्व एक दुधमुंहे बच्चे को उसकी मां फुटपाथ पर लावारिस अवस्था में ही छोड़कर चली गई थी। लावारिस नवजात मिलने के बाद उसे ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस में पालन पोषण के लिए रखा गया था।

मामला सुर्खियों में आने के बाद लावारिस बच्चे वरदान को 67 लोगों ने अपनाने की इच्छा जताई। लेकिन जिला प्रशासन ने अपने विवेक के आधार पर कुछ दंपतियों से ही इस बच्चे का फैसला लेने का निर्णय लिया। इसके लिए चार दंपतियों के परिजनों को बच्चा लेने हेतु लाटरी व्यवस्था में आने के लिए कहा गया।

जिला न्यायाधीश दिनेश चंद के सामने बुधवार को चारों दंपतियों की पर्ची बनाई गई। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने एक पर्ची उठाई वरदान के भाग्य का फैसला किया। जिलाधिकरी द्वारा निकाली गई पर्ची से संदीप तलवार एवं रितु तलवार का नाम निकला। इतना सुनते ही यह दंपति खुशी के मारे झूम उठा।

उल्लेखनीय है कि वरदान के पिता संदीप बेंगलुरू में एक मल्टीनेशनल कम्पनी में कार्यरत हैं। वहीं उनकी पत्नी प्रबंधन संस्थान में प्रोफेसर हैं। उनके पिता की टायर्स व ट्यूब की फैक्टरी है जिनकी सालाना आय 68 लाख रुपये से भी अधिक है। वरदान की बुआ यूएसए में है। दून स्कूल से पढ़ चुके संदीप तलवार अपने लाडले को भी अब वहीं पढ़ाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+