गैस कांड के फैसले से कलाम व्यथित
इंदौर प्रेस क्लब द्वारा गुरुवार की रात आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भोपाल गैस कांड जितना बड़ा हादसा था उसके मुकाबले सजा नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा हादसा था जिसमें हजारों लेागों को मौत की नींद सुला दिया गया था और लाखों लोग आज भी पीड़ा का दंश झेल रहे हैं, इस अनुपात में मिली सजा कम ही है।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे न्यायालय का फैसला जानने के बाद से व्यथित हैं। उन्हें इस बात का एहसास है कि जो लोग 25 साल से फैसले का इंतजार कर रहे थे उन्हें यह फैसला सुनकर कैसा लगा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications