बच्चों पर हमला करने वाले को मृत्युदंड
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह घटना गत 28 अप्रैल को लीझाओ शहर के एक स्कूल में हुई, जहां होंग्फूं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक चेन केंगबिंग ने एक स्कूल में घुसकर 40 सेंटीमीटर के चाकू से बच्चों पर हमला किया था। चौथी और पांचवी कक्षा के छात्रों के हाथों, माथे और पीठ में गहरी चोटें आई थीं।
इस वारदात में हालांकि किसी छात्र की मौत नहीं हुई थी। जियांग शहर की एक अदालत ने शुक्रवार को चेन को हत्या का दोषी करार दिया।
अदालत के फैसले में कहा गया है कि चेन बच्चों और शिक्षक पर हथियार से हमले किए जो बहुत ही क्रूर हरकत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications