सेंसेक्स 143 अंक बढ़ा, निफ्टी में 41 अंक की तेजी (लीड-1)
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने औद्योगिक उत्पादन के अच्छे आंकड़ों के बाद 17,131.56 अंक का उच्च स्तर छुआ, सेंसेक्स ने 16,994.07 अंक के निचले स्तर तक कारोबार किया। वहीं दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,139.05 अंक का उच्च और 5,078.75 अंक का निम्म स्तर छुआ।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 19.08 अंकों (0.28 प्रतिशत) की हल्की बढ़ोतरी के साथ 6,884.82 अंक के स्तर पर बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स भी 37.90 अंकों (0.44 प्रतिशत) की बढ़ोतरी के साथ 8,637.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई पर तेल एवं गैस (1.67 प्रतिशत), बैंकिंग (1.04 प्रतिशत) और पूंजीगत वस्तुएं (1.01 प्रतिशत) सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। ऑटोमोबाइल्स, ऊर्जा, एफएमसीजी, धातु और सूचना प्रौद्योगिकी सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई।
वहीं हेल्थकेयर (0.55 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (0.48 प्रतिशत), रियल्टी (0.26 प्रतिशत) और उपभोक्ता वस्तुओं (0.24 प्रतिशत) के सूचकांकों मे सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications