दिल्ली में फ्लैट से युवती का शव बरामद
पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली मोनिका जायसवाल मदनगीर इलाके में किराये के मकान में रहती थीं। शुक्रवार सुबह 7.20 बजे वह अपने फ्लैट में मृत अवस्था में मिली।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) एस. के. जैन ने बताया, "मोनिका अपने घर में मृत पड़ी मिली। उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"
जैन के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
गौरतलब है कि मोनिका गुड़गांव में सॉफ्टवेयर कंपनी आईबीएम में काम करती थी और डेढ़ साल से मदनगीर में रह रही थी। उसके मंगेतर रवि मिश्रा और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। मित्रों ने पुलिस को बताया कि मिश्रा और मोनिका की शादी 14 जून को होने वाली थी।
मोनिका के पिता रवींद्र जायसवाल ने बताया, "मै मोनिका का नंबर लगाने का प्रयास कर रहा था लेकिन उसका जवाब नहीं मिल रहा था। हम दिल्ली पहुंचे और उसके दरवाजे को बंद पाया। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के कई निशान मिले हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications