औद्योगिक उत्पादन की दर 17.6 प्रतिशत हुई
अप्रैल महीने में निर्माण क्षेत्र की विकास दर पिछले साल के मुकाबले 19.4 प्रतिशत बढ़ी है। खनन क्षेत्र में उत्पादन 11.4 प्रतिशत और ऊर्जा क्षेत्र में उत्पादन 6 प्रतिशत की दर से बढ़ा है।
टिकाऊ वस्तुओं का उत्पादन 37 प्रतिशत की दर से बढ़ा है जबकि मार्च महीने में यह 32 प्रतिशत की दर से बढ़ा था। पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में 72.8 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी हुई है, यह वृद्धि पिछले साल कमजोर उत्पादन रहने के कारण आई है।
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा है कि औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े उत्साहजनक हैं।
उन्होंने कहा, "विकास के संबंध में मेरी भूख असीमित है, यदि यह विकास 20 प्रतिशत होता तो मैं ज्यादा खुश होता।"
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के महासचिव अमित मित्रा ने कहा, "मुझे लगता है कि आने वाले महीनों में औद्योगिक क्षेत्र में कुछ समायोजन होगा लेकिन संम्पूर्ण क्षेत्र की विकास दर बनी रहेगी।"
मित्रा ने कहा, "औद्योगिक क्षेत्र में लगातार बढ़ोतरी के चलते वर्ष 2010-11 में सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर 8.5 प्रतिशत के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications