उप्र में डकैतों ने की महिला की हत्या
जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर कस्बे की नई आबादी निवासी भोपाल अपने पुत्र रविदव सुमित के साथ ट्रैक्टर को भाड़े पर चलाने का काम करता है। सुमित की पत्नी मंजू ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। घटना के समय वह घर से बाहर गया था। घर में एक दंपति मेहमान भी आए हुए थे।
बीती रात दो बजे अज्ञात बदमाशों ने भोपाल की पत्नी शारदा, रविंद्र की पुत्रवधू मंजू, साली बाला व उसके पति अनुज तथा नौ वर्षीय बच्चे धेपते प्रिंस पर हमला बोल दिया। बदमाश घर में रखे नकदी, गहने लेकर फरार हो गए। बाद में शोर मचाने पर पड़ोसी सहायता के लिए आए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां मंजू ने दम तोड़ दिया। अन्य सदस्यों की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वाड व फिंगर प्रिंट दल को बुलाया। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications