मप्र में 54 लाख छात्राओं को बंटेगी वर्दी
भोपाल, 11जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में माध्यमिक स्तर की 54 लाख से अधिक छात्राओं को दो-दो जोड़ी स्कूल की वर्दियां बांटी जाएंगी। छात्राओं को वर्दियां वितरित करने के लिए 25 जून से एक जुलाई के बीच 'वर्दी वितरण मेले' लगाए जाएंगें।
आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक राज्य की शासकीय पाठशालाओं, आश्रम शालाओं, पंजीकृत मदरसों और संस्कृत शालाओं में पहली से आठवीं तक पढ़ने वाली 54 लाख 21 हजार छात्राओं को स्कूल की वर्दी वितरित की जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से 200 रुपये प्रति छात्रा के हिसाब से शाला प्रबंधन समिति में जमा कराई जाएगी।
राज्य शिक्षा केंद्र ने निर्देश दिया है कि वर्दी का कपड़ा त्वचा और स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications