भीमकुंड में डूबने से 5 पर्यटकों की मौत
पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि भुवनेश्वर से लगभग 200 किलोमीटर दूर भीमकुंड में यह घटना हुई। भीमकुंड की गहराई 1,000 फुट है।
जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "शव बरामद कर लिया गया है।"
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बिराट नगर में स्थित इस भीमकुंड में पांडवों के भाई भीम स्नान किया करते थे। वर्तमान में यह जिले के कापटीपाड़ा में स्थित है। हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन इस पर्यटन स्थल को देखने के लिए आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications