अमेरिकी ड्रोन हमले में 15 मरे (लीड-2)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह मिरानशाह के दत्ता खेल इलाके के एक मकान को निशाना बनाकर ड्रोन द्वारा चार मिसाइलें दागी गईं।
अधिकारियों का कहना है कि इस हमले के तत्काल बाद चार लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। बाद में 11 और लोगों ने दम तोड़ दिया। हमले में कई लोग घायल हुए है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई गई है।
इससे पहले गुरुवार को भी मिराली इलाके में आतंकवादियों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी गई थीं जिनमें कम से कम तीन लोग मारे गए थे। पाकिस्तान के कबायली इलाकों में अमेरिकी सेना की ओर से तालिबान आतंकवादियों निशाना बनाकर अक्सर ड्रोन के जरिए हमले किए जाते हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार को अमेरिकी सेना की ओर से पाकिस्तान के कबायली इलाकों में यह 50वां ड्रोन हमला किया गया। इनमें से 47 हमले सिर्फ उत्तरी वजीरिस्तान में हुए हैं। अमेरिकी ड्रोन हमलों में अब तक 335 लोगों की जान जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications