ब्राजील की फुटबाल टीमें 1.3 अरब डॉलर की कर्जदार
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार फुटबाल टीमों को इस रकम में लगभग 57 फीसदी सरकार को बतौर बकाया कर और कुछ अन्य भुगतानों के रूप में देना है।
लेखा परीक्षण कंपनी 'कैजुअल ऑडिटर्स' और सलाहकार कंपनी 'पार्कर रैंडल' की ओर से किए गए अध्ययन में यह नई बात सामने आई है। वर्ष 2006 में टीमों पर 70.26 करोड़ डॉलर का कर्ज था। इसका मतलब यह कि कर्ज पांच वर्षो से भी कम समय में दोगुना हो गया।
ब्राजील की सबसे ज्यादा कर्ज में डूबी हुई टीम फ्लयूमिनेंसे है। उस पर 17.28 करोड़ डॉलर का कर्ज है। एक और टीम बोटाफोगो 16.27 करोड़ डॉलर की कर्जदार है।
अर्थशास्त्री कार्लोस अरागाकी ने कहा, "क्लबों पर कर्ज का बोझ हल्का करने के लिए सरकार ने खेल लॉटरी की व्यवस्था शुरू की लेकिन राजस्व के लिहाज से यह नाकाफी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications