राजपक्षे का शिमला दौरा संपन्न
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव बिंदल ने आईएएनएस को बताया, "राजपक्षे उनकी पत्नी, उनके परिजन और मंत्री व उच्च पदाधिकारी भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से चण्डीगढ़ के लिए शुक्रवार सुबह रवाना हुए। वहां से वे नई दिल्ली जाएंगे।"
राजपक्षे भारतीय वायु सेना के अन्नाडेल हेलीपैड से हेलीकॉप्टर में सवार हुए।
उनके एक सहयोगी ने कहा, "राजपक्षे की यात्रा बहुत ही यादगार और काफी आरामदायक रही।"
राजपक्षे गुरुवार को शिमला पहुंचे और ओबेरॉय समूह के होटल 'वाइल्डफ्लावर हॉल' में ठहरे थे, जबकि उनकी पत्नी शिरांथी ने दो घंटे से ज्यादा समय शहर के भ्रमण में बिताया।
मॉल और मुख्य सड़कों पर अचानक टहलने निकली शिरांथी ने आईएएनएस से कहा, "यह शहर बहुत खुबसूरत है और घर की तरह लग रहा है।"
उन्होंने कहा, "इस शहर और राज्य की यह मेरी पहली यात्रा है। यह वाकई यादगार है।"
शिरांथी कुछ ऊनी कपड़े खासकर शॉल खरींदी। स्थानीय लोगों की सेवा सत्कार से खुश शिरांथी ने कहा कि यहां के लोगों का उत्साहजनक रवैया सुखद अनुभूति देता है।
राज्यपाल उर्मिला सिंह के द्वारा राजभवन में दिए गए स्वागत समारोह में राजपक्षे और शिरांथी ने शिरकत की। इस मौक पर मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications