अफगानिस्तान में विस्फोट, 9 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कंधार प्रांत की सरकार के प्रवक्ता जाल्मय अयूबी के हवाले से बताया कि यह वारदात कंधार को पड़ोसी प्रांत हेलमंद से जोड़ने वाली सड़क पर हुई।
अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में चार महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। नाटो के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायत बल (आईएसएएफ) के जवानों ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications