त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री को भारत का न्योता
प्रसाद-बिसेसर यदि सम्मेलन में शामिल होने की मंजूरी देती हैं तो वह वर्ष 2011 में पांच से नौ फरवरी तक चलने वाले 17वें राष्ट्रमंडल कानून सम्मेलन की मुख्य अतिथि होंगी। इस सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों के 1,500 कानूनविद् हिस्सा लेंगे।
इस सप्ताह के शुरू में यहां आए भारतीय अधिवक्ता आर. संथान कृष्णन ने संवाददाताओं को बताया, "यह समारोह अगले वर्ष भारत में हो रहा है। हमें उम्मीद है कि आपकी प्रधानमंत्री जरूर आएंगी।"
कृष्णन को आशा है कि वर्ष 2013 में होने वाले इस सम्मेलन को त्रिनिदाद एवं टोबैगो में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश इवोर आर्चेइ और अटार्नी जनरल आनंद रामलोगन को भी राष्ट्रमंडल कानून सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications