ईरान के खिलाफ प्रतिबंध लागू करेगा भारत : अमेरिका

वाशिंगटन, 11 जून (आईएएनएस)। अमेरिका ने भरोसा जताया है कि भारत, ईरान के कथित परमाणु हथियार कार्यक्रम के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा हाल ही में लगाए गए कड़े प्रतिबंधों को लागू करेगा।

सहायक अमेरिकी विदेश मंत्री विलियम बर्न्‍स ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "सुरक्षा परिषद के पिछले प्रस्तावों को भारत लागू करता आया है, जो सराहनीय है और मैं भारत से अपेक्षा करता हूं कि वह नए प्रतिबंधों को भी लागू करेगा।" उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों के मामले पर अमेरिका और भारत की राय समान है।

उन्होंने कहा कि भारत ने ईरान को अंतर्राष्ट्रीय दायित्व पूरे करने में नाकाम रहने के लिए जवाबदेह ठहराते के मामले में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग (आईएईए) के निदेशक मंडल में तीन बार उसके खिलाफ मतदान किया है।

बर्न्‍स ने कहा, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कई बार इस बात पर बल दिया है कि भारत, ईरान के परमाणु हथियारों से लैस होने और दुनिया के एक हिस्से पर पड़ने वाले उसके नकारात्मक परिणामों के बारे में अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी जैसी ही चिंताएं रखता है। यह हम दोनों के साथ-साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।"

सिंह ने कई बार भारत और ईरान के परंपरागत संबंधों को भी रेखांकित किया है और प्रतिबंधों का विरोध किया है। भारत के नजरिए से इससे आम जनता की भावनाएं आहत होंगी।

भारत जहां एक ओर ईरान के परमाणु शक्तिसंपन्न बनने को क्षेत्रीय स्थिरता के हक में नहीं मानता, वहीं दूसरी ओर उसने लगातार इस मसले का बातचीत के जरिए राजनीतिक समाधान निकालने पर जोर दिया है और परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी)के दायरे में रहते हुए ईरान द्वारा शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु शक्ति के इस्तेमाल किए जाने का समर्थन भी किया है।

हाल ही में विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा और अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के बीच संपन्न रणनीतिक वार्ता में ईरान के मसले पर भी चर्चा हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+