ब्रॉडबैंड स्पैक्ट्रम नीलामी पूरी, 38 हजार करोड़ रुपये मिले
पूरे देश में सेवा के लिए लाइसेंस की बोली 12,847.77 करोड़ रुपये (2.85 अरब डॉलर) लगाई गई। कुल 16 दिनों तक चली इस नीलामी प्रक्रिया में 11 कंपनियों ने हिस्सा लिया।
शुक्रवार को 117 दौर पूरे होने के बाद बीडब्ल्यूए नीलामी की प्रक्रिया समाप्त घोषित की गई। इस दौरान देश के 22 सर्किलों के लिए स्पैक्ट्रम के लिए बोली लगाई गई।
इससे पहले सरकार को तीसरी पीढ़ी (3जी) की दूरसंचार सेवाओं के लिए स्पैक्ट्रम की नीलामी से 67,719 हजार करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। बीडब्ल्यूए नीलामी से मिले राजस्व को जोड़ने पर सरकार का कुल राजस्व 1.06 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
दूरसंचार विभाग की वेबसाइट के मुताबिक मंबई और दिल्ली के सर्किलों के लिए सबसे ज्यादा बोली लगी है। मुंबई के लिए बोली 2,292.95 करोड़ रुपये और दिल्ली की बोली 2,241.02 करोड़ रुपये लगाई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications