अफ़गानिस्तान: शादी में धमाका, 39 मौतें

अभी तक धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही किसी ने इसकी ज़िम्मेदारी ली है. पिछले हफ़्ते अफ़गानिस्तान में राष्ट्रीय शांति परिषद (जिरगा) की बैठक हुई थी जिसमें तालिबान के साथ शांति सुलह की योजना पर मुहर लगाई गई थी.
लेकिन इसके बावजूद अभी भी हिंसा जारी है. सोमवार को नैटो की सेनाओं पर अलग अलग हुए हमलों में 10 सैनिक मारे गए थे.
पूरे हफ़्ते हिंसा
समाचार एजेंसी एएफपी ने कंधार शहर प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद अनास के हवाले से कहा है कि यह धमाका अरघनदाब ज़िले में हुआ है. अधिकारी ने बताया कि धमाका स्थानीय समय के अनुसार क़रीब नौ बजे हुआ है और मरने वालों की संख्या सत्तर से अधिक है.
उनका कहना था, ''हमें अभी तक ये नहीं पता कि वहां कितनी लाशें हैं और ये भी नहीं पता चला है कि यह कोई आत्मघाती हमला था या बम धमाका."" इससे पहले बुधवार को ही हेलमंद प्रांत में नैटो का एक हेलीकॉप्टर मार गिराया गया जिसमें चार अमरीकी सैनिकों की मौत हो गई.इस हफ्ते अब तक 20 से अधिक नैटो सैनिक मारे जा चुके हैं.












Click it and Unblock the Notifications