बहू दहेज नहीं लायी तो सास ने पोते-पोती को मारा

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक सास ने कथित तौर पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अपनी बहू के साथ पोते और पोती को जहर दे दिया। पोते-पोती की मौत हो गई जबकि बहू का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पढ़ें - राज्यों की खबरें

सहारनपुर के नूरबस्ती इलाके में हुई इस घटना में 50 साल की सन्नो पर आरोप है कि मंगलवार को उसने अपने पोते शादाब और पोती सानियाको दूध में जहर मिलाकर पिला दिया। पोता 4 महीने का दुधमुंहा था जबकि पोती की उम्र 3 साल थी। सास ने बच्चों के साथ 29 साल की बहू इमराना को भी जहर दिया था लेकिन समय पर अस्पताल पहुंच जाने से उसकी जान बच गई। पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि बहू की शिकायत के आधार पर आरोपी सास को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, 328, 367 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच चल रही है। कुमार ने बताया कि पीड़ित बहू ने बयान दिया है कि उसकी सास दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करती थी। पिछले कुछ समय से वह लगातार मायके से पैसे मंगाने का दबाव बना रही थी, इस कारण उनके बीच झगड़ा भी हुआ था। पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती इमराना की हालत अब सामान्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+