15 लाख कारों को वापस लेगी जनरल मोटर्स
न्यूयार्क। अमेरिका की प्रमुख और विश्व में दूसरे नम्बर की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स ने अपनी उन 15 लाख कारों को वापस लेने का फैसला किया है जिनमें तकनीकी खराबी की वजह से आग लगने की आशंका जताई गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कंपनी की ओर से मंगलवार को यह घोषणा की गई। जनरल मोटर्स वर्ष 2006 से 2009 के बीच के दर्जनों मॉडल वापस ले लेगी। इनमें हमर एच2 एसयूवी भी शामिल हैं।
कंपनी ने कहा कि तकनीकी विशेषज्ञ इन कारों में उन गड़बड़ियों को दूर करेंगे जिनसे आग लगने का खतरा है। कार मालिकों को 100 डॉलर बतौर हर्जाना भी दिया जाएगा। जनरल मोटर्स के विश्व के 34 देशों में कार और ट्रक निर्माण के कारखाने हैं और दुनियाभर के 140 देशों में इसका व्यापार फैला हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications