भोपाल में विमान का पहिया निकला, हादसा टला (लीड-1)
विमान तल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से इंदौर होकर आई जेट एयरवेज के विमान ने जैसे ही रायपुर के लिए उड़ान भरना चाहा तभी उसका अगला पहिया (नोजल) निकल गया। बाद में उड़ान को रोक दिया गया। इसके बाद विमान को पार्किं ग में खड़ा कर उड़ानें रद्द कर दी गई।
सूत्रों के अनुसार यह विमान सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर अहमदाबाद से इंदौर होते हुए भोपाल पहुंचा और उसे रायपुर होते हुए हैदराबाद जाना था, मगर पहिया निकल जाने के बाद उड़ान को रद्द कर दिया गया।
राजभोज विमानतल के डायरेक्टर जे. पी. एलेक्स ने विमान का पहिया निकलने की पुष्टि करते हुए बताया कि यात्रियों को अन्य विमान से गंतव्य भेजा गया है। वहीं विमान की मरम्मत का काम जेट एयरवेज की मशीन और तकनीशियनों की मदद से किया जाएगा।
जेट एयरवेज का कोई भी अधिकारी इस मसले पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। सिर्फ इतना बताया गया है कि तकनीकी खराबी के चलते विमान को पार्किं ग में खड़ा किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications