निवेश बढ़ाने के लिए वार्षिक कार्यक्रम आयोजित करेगी इनडाबा
खनन मंत्रालय की सचिव शांता शीला नायर, विशेष सचिव (खनन) एस. विनय कुमार और माइनिंग इनडाबा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जोनाथन मोरे के बीच हाल ही में नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान इस आयोजन के लिए सहमति व्यक्त की गई।
यह कार्यक्रम अगले साल सितम्बर से माइनिंग इनडाबा और एफआईएमआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम से खनन क्षेत्र में निजी निवेश को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।
कंपनी दक्षिण अफ्रीका के केप टाऊन में पहले से ही एक वार्षिक खनन प्रचार कार्यक्रम चला रही है जो व्यापक रूप से सफल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications