महिला पत्रकार ने दी बॉस की सुपारी

निकोसिया। साइप्रस में एक टेलीविजन चैनल में काम करने वाली महिला पत्रकार नौकरी से निकाले जाने से इतनी ज्यादा क्षुब्ध हुई कि उसने अपने बॉस को जान से मारने की योजना बना डाली और इसके लिए हमलावरों को पैसे दिए।

पेशे से पत्रकार 42 वर्षीय येलेना स्कोदेली नाम इस महिला पर आरोप है कि उसने अपने बॉस एंडिस हैड्जिकोस्ट्स को मारने के लिए हमलावरों को पैसे दिए थे। साइप्रस के सिगमा टेलीविजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैड्जिकोस्ट्स की विगत 11 जनवरी को उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हैड्जिकोस्ट्स को मारने के लिए येलना ने अपने भाई टासोस क्रासपॉलिस और तीन अन्य को तैयार किया था। इनमें से एक हमलावर सरकारी गवाह बन चुका है। उसने अदालत को बताया कि तीनों हमलावरों को येलेना ने 25,000 यूरो दिए थे।

अभियोजन पक्ष के वकील ने अदालत को बताया कि येलेना और उसके भाई ने सिगमा टेलीविजन के शेयर खरीदने के लिए 40 लाख डॉलर दिए थे ताकि येलेना टेलीविजन हस्ती बन सके। अगर येलेना का दोषी करार दिया जाती है तो उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+