पाकिस्तान में 'फेत' से 10 मरे, हजारों बेघर
इस्लामाबाद, 7 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान में उष्णकटीबंधीय तूफान 'फेत' से 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि हजारों बेघर हो गए हैं। भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक तूफान के रविवार देर रात थाट्टा जिले तक पहुंचने से कराची का मुख्य बंदरगाह इसकी चपेट में आने से बच गया।
पाकिस्तान के मौसम विभाग के प्रमुख कमरुज जमां चौधरी ने कहा कि तूफान के दौरान पांच मीटर तक ऊंची लहरें चलने से थट्टा के निचले तटीय इलाके प्रभावित हुए।
एक निजी राहत सेवा के प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस के मुताबिक कराची में कम से कम 10 लोगों की मौत बिजली गिरने से हो गई। तेज बारिश की वजह से बिजली सेवाएं प्रभावित हुईं। अनेक घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
तूफान की वजह से कराची अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानें या तो रद्द कर दी गईं या उनमें विलंब हुआ। दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत के तटीय शहर गावादार में लगभग 20,000 लोग बेघर हुए हैं।
जिला के एक अधिकारी के मुताबिक प्रभावितों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications