तुर्की में गूगल पर प्रतिबंध
इस्तांबुल। तुर्की में मशहूर सर्च इंजन गूगल को प्रतिबंधित कर दिया गया है। कहा गया है कि 'कानूनी वजहों' से गूगल की कई सेवाओं को अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार तुर्की के दूरसंचार विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया, "गूगल के कुछ इंटरनेट प्रोटोकॉल को कानूनी वजहों से बंद कर दिया गया है।"
बयान में कहा गया है कि गूगल की कुछ सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। गौरतलब है कि तुर्की ने मशहूर वीडियो वेबसाइट यू ट्यूब पर पहले से ही पाबंदी लगा रखी है। हाल ही में पाकिस्तान ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और यू ट्यूब पर पाबंदी लगा दी थी। हालांकि बाद में ये प्रतिबंध हटा लिए गए थे।













Click it and Unblock the Notifications