बारिश से खिला उत्तर प्रदेश, बिहार में राहत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए पिछले तीन महीने गर्मी, काल बनी रही लेकिन अब जून का महीना लोगों के लिए मानसून की सौगात लाने वाला है। राज्य में मानसून 15 जून के आस-पास आता है लेकिन इस बार की भीषण गर्मी ने शायद मानसून को भी पहले आने पर मजबूर कर दिया है।

पढ़ें - मानसून की खबरें

शनिवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली है। राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाके बारिश पड़ने से खिल उठे और मौसम खुशगवार हो गया। बारिश के बाद लोगों को झुलसती गर्मी से कुछ देर के लि ही सही मगर काफी राहत मिली है। मुरादाबाद, रायबरेली, प्रतापगढ़ सहित कई स्थानों पर शनिवार सुबह आंधी के साथ हुई बारिश का लोगों ने जमकर आनंद उठाया।

बुंदेलखंड सहित कई इलाकों में बारिश होने पर भी वहां के अधिकतम तापमान पर खास फर्क नहीं पड़ा। वाराणसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, गोरखपुर का 40.0 डिग्री, कानपुर का 40.2 डिग्री और लखनऊ का 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में गर्मी से राहत

पटना सहित बिहार के करीब सभी इलाकों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने बताया, "अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इस बीच तेज हवा चलने की भी आशंका जताई गई है।"

दिल्ली में मानसून की दस्तक जुलाई तक

दिल्ली में इस साल मानसून के पहली जुलाई तक दस्तक देने की संभावना है। आईएमडी के मनानिदेशक ने बताया कि मानसून के रविवार से उत्तर की तरफ बढ़ने के आसार हैं हालांकि अरब सागर में उठे खतरनाक चक्रवाती तूफान 'फेट' से प्रभावित होकर मानसून दक्षिण भारत में देरी से आसकता है।

उन्होंने कहा," 'फेट' कमजोर पड़ चुका है और कराची होते हुए यह ओमान की ओर बढ़ रहा है। चक्रवात से प्रभावित होने की वजह से दक्षिण भारत में इसे पहुंचने में दो-तीन दिन की देरी हो सकती है, लेकिन यह केरल और कर्नाटक में बना हुआ है।" उन्होंने कहा,"मानसून 10-11 जून को मुंबई पहुंचने से पहले पूर्वोत्तर के राज्यों में दस्तक दे देगा। मानसून की गतिविधि अगले हफ्ते से शुरू होने की संभावना है। मानसून के 28 जून से जुलाई के शुरू तक पूरे देश में फैल जाने की संभावना है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+