कनाडा: इज्जत के नाम पर हत्या करने वाले भारतीय को उम्रकैद
कमीकर सिंह ढिल्लन ने 1 जनवरी 2009 को अपनी 22 वर्षीय बहू अमनदीप कौर की चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। 48 वर्षीय ढिल्लन का कहना है कि उसे डर था कि उसकी बहू के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने के कारण उसके बेटे को छोड़कर जा सकती थी।
लुधियाना के नजदीक इस्रु गांव की रहने वाली अमनदीप वर्ष 2005 में ढिल्लन के बेटे से शादी के बाद कनाडा आई थी। अमनदीप की हत्या टोरंटो हवाई अड्डे के समीप स्थित पारिवारिक किराने की दुकान में की गई थी। उसकी लाश दुकान के शौचालय से बरामद की गई थी। अमनदीप का 18 महीने का एक बच्चा भी है।
ढिल्लन लुधियाना के नजदीक सहारन माजरा गांव से कनाडा आया था। वह इस हत्या को सही ठहराते हुए कहता है कि अगर बहू अपने पति को छोड़कर दूसरे के साथ चली जाती तो परिवार की इज्जत खाक में मिल जाती। ढिल्लन ने शुक्रवार को फैसले के दौरान पंजाबी में कहा,"मुझे दुख है.. मैं दोषी हूं।"













Click it and Unblock the Notifications