बिजली का तार टूटने से रुकी ट्रेनें
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शनिवार सुबह ओवरहेड पावर केबल (बिजली का तार) टूट जाने से देश के व्यस्त दिल्ली-चेन्नई मार्ग पर रेलगाड़ियों का आवागमन बाधित हो गया।
पढ़ें - राज्यों की खबरें
झांसी जंक्शन के निकट खजराहा और बबीना रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार सुबह ओवर हेड केबल टूट जाने से अप-डाउन रेलमार्ग पर परिचालन ठप्प हो गया। चेन्नई से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस सहित कम के कम 10 रेलगाड़ियां आस-पास के स्टेशनों पर खड़ी हैं।
झांसी मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने बताया, "फिलहाल बिजली का तार टूटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।" गुप्ता ने कहा कि रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। जल्द से जल्द रेलमार्ग को को ठीक कर रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications