हेडली से पूछताछ करेगा भारत, लेकिन कब पता नहीं!
नई दिल्ली। पिछले चार-पांच दिनों से अमेरिका में हेडली से पूछताछ करने की अनुमति मिलने का इंतजार कर रही भारतीय जांच टीम को आखिरकार अमेरिका से ये अनुमति मिल ही गयी। विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने इस बाबत कहा कि भारत को मुहंई आतंकी हमले के प्रमुथ संदिग्ध डेविड कोलमैन हेडली से पूछताछ का आश्वासन दिया गया है। लेकिन अब भी यह साफ नहीं हुआ है कि पूछताछ कब और कहां हो पाएगी।
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेम्स जोन्स ने शनिवार को यहां बताया, 'हां, भारत को हेडली तक पहुंच मिल गई है। यह सतत प्रक्रिया है और मेरे पास कोई विस्तृत विवरण नहीं है, मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह मसला दोनों देशों के उपयुक्त पेशेवरों के हाथ में है।'
उल्लेखनीय है कि भारत मुंबई हमले की साजिश से पर्दा उठाने के लिए हेडली (49) से पूछताछ करना चाहता है। हेडली फिलहाल शिकागो जेल में बंद है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अप्रैल में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आश्वस्त किया था कि भारत को हेडली से पूछताछ की इजाजत दी जाएगी। अब राष्ट्रीय जांच दल पूछताछ के लिए अमेरिका में है लेकिन दोनों देशों के अधिकारी इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है कि हेडली से कब और कहां पूछताछ की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications