गोवा के पर्यटन मंत्री ने दिया इस्तीफा
पणजी। अपनी महिला मित्र की रहस्यमय हालात में मौत की वजह से विवादों में घिरे गोवा के पर्यटन मंत्री मिक्की पाचेको ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
अपनी 28 वर्षीया कथित महिला मित्र नादिया तोरादो की रहस्यमय हालात में मौत के बाद से अपराध शाखा की जांच का सामना कर रहे पाचेको से तब से संपर्क नहीं हो रहा था। उन्होंने मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को इस्तीफा सौंप दिया है।
पाचेको राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक हैं। उन पर दूसरी शादी करने का आरोप भी है और फिलहाल यह मामला अदालत में है।













Click it and Unblock the Notifications