उत्तर प्रदेश : वाराणसी में मारा गया कुख्यात अपराधी

एसओजी प्रभारी गिरिजा शंकर तिवारी ने बताया कि मारा गया अपराधी किट्टू वाराणसी का निवासी था। उस पर विभिन्न थानों में हत्या और हत्या के प्रयास के करीब 20 मुकदमे दर्ज थे। तिवारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए किट्टू के साथी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों के कब्जे से दो पिस्तौले और कई कारतूस बरामद किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सुराग मिला था कि किट्टू शहर के एक नामी व्यवसायी की हत्या करने आने वाला है, जिसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी की गई थी। एसओजी के साथ मुठभेड़ में वह अपने साथी सहित मारा गया।












Click it and Unblock the Notifications