झारखण्ड में बरामद हुईं 4 बारूदी सुरंगे
रांची। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने शनिवार को रांची के बाहरी इलाके में पटरी के पास बिछाई गई चार बारूदी सुरंगों का समय रहते पता लगा लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "सीआरपीएफ के गश्ती दल ने लाली गांव के निकट बारूदी सुरंगों का पता लगाया।"
बारूदी सुरंगों को नष्ट करने के लिए बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक संभवत: नक्सलियों ने ये बारूदी सुरंगें बिछाई थी। इससे पहले गुरुवार को धनबाद में पुलिस ने एक तालाब से राइफल इंसास के 750 कारतूस बरामद किए थे।













Click it and Unblock the Notifications