ग्वालियर में 150 दुकानें जलकर खाक

ग्वालियर। ग्वालियर के विक्टोरिया बाजार में शुक्रवार देर रात लगी आग ने जमकर तबाही मचाई। आग में लगभग 150 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। इस अग्निकांड में कई करोड़ की सम्पति जलने का अनुमान है। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

देर रात महाराज बाड़ा क्षेत्र में स्थित विक्टोरिया बाजार में अचानक आग लग गई। इस आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग पर काबू पाने के लिए शुक्रवार रात से ही प्रयास शुरू हो गए थे, लेकिन उस पर शनिवार की दोपहर तक काबू नहीं पाया जा सका।

नगर निगम के अग्निशमन कार्यालय के मुताबिक इस अग्निकांड ने अपनी गिरफ्तार में लगभग 200 दुकानों को ले लिया है। वहीं आग बुझाने में सेना और आसपास के जिलों की दो दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगी हुई हैं।

बताया गया है कि रात के समय एक बिजली के तार से निकली चिंगारियां सड़क पर पड़े चाट के पत्तों पर गिरीं और उन पत्तों के जलने से भड़की आग ने दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

विक्टोरिया बाजार में किताबों, चाट और फल आदि की दुकानें है जो जलकर लगभग पूरी तरह खाक हो गई हैं। इस अग्निकांड में जहां दुकानें जल रही हैं वहीं ऐतिहासिक महत्व की इमारत विक्टोरिया भवन को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+