इजरायली सेना ने गाजा जाते जहाज का पीछा किया
तेल अवीव, 5 जून (आईएएनएस)। इजरायली नौसेना ने गाजा पट्टी के लिए सहायता सामग्री ले जा रहे एक जहाज का शनिवार को पीछा किया। इस जहाज में फिलीस्तीन समर्थक कार्यकर्ता भी सवार हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह पता नहीं चल सका है कि इस जहाज पर कब्जा करके उसके मुसाफिरों को गिरफ्तार किया गया है या नहीं।
फ्री गाजा आर्गेनाइजेशन के एक प्रवक्ता ने बताया कि जब राशेल कोरी जहाज गाजा पट्टी से महज 60 किलोमीटर की दूरी पर था उसी समय इजरायली नौसेना के तीन जहाजों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
इजरायली सेना के प्रवक्ता ने तेल अवीव में बताया कि उनके पास किसी जहाज का पीछा किए जाने की कोई खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications