इनामी अपराधी साथी सहित ढेर
वाराणसी, 5 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में विशेष कार्रवाई बल (एसओजी) के साथ मुठभेड़ में डेढ़ लाख रुपये का इनामी अपराधी अपने साथी सहित मारा गया।
वाराणसी शहर के जगतगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब आधा घंटे तक चली मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर संतोष गुप्ता उर्फ किट्टू (30) व उसका साथी मारे गए।
एसओजी प्रभारी गिरिजा शंकर तिवारी ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि मारा गया अपराधी किट्टू वाराणसी का निवासी था। उस पर विभिन्न थानों में हत्या और हत्या के प्रयास के करीब 20 मुकदमे दर्ज थे।
तिवारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए किट्टू के साथी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों के कब्जे से दो पिस्तौले और कई कारतूस बरामद किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सुराग मिला था कि किट्टू शहर के एक नामी व्यवसायी की हत्या करने आने वाला है, जिसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी की गई थी। बाद में हुई मुठभेड़ में वह अपने साथी के साथ मारा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications