देशमुख ने मोटरवाहन प्रौद्योगिकी केंद्र की आधारशिला रखी
यह भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय की राष्ट्रीय मोटरवाहन परीक्षण और अनुसंधान तथा विकास सुविधा की चालू परियोजना (एनएअआरआईपी) के कार्यो के अधीन है।
इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्यमंत्री अरुण यादव, भारी उद्योग विभाग में सचिव बी.एस. मीणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
मानेसर स्थित इस नए परिसर के लिए 500 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है जो उत्तरी क्षेत्र में मोटरवाहन उद्योग को अत्याधुनिक परीक्षण, वैधीकरण तथा अनुसंधान और विकास सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
विलास राव देशमुख ने आईसीएटी परियोजना की प्रगति पर संतोष प्रकट किया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वर्ष 2006 में मोटरवाहन मिशन योजना (एएमपी) की शुरुआत की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications