पंजाब और हरियाणा में बारिश से मौसम खुशगवार
चण्डीगढ़, 5 जून (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे शनिवार को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
तेज हवाएं चलने से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हुई।
शुक्रवार रात 24.8 मिलीमीटर तक बारिश होने के बाद शनिवार को अमृतसर और पंजाब का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 20.9 तथा 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चण्डीगढ़ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जहां शुक्रवार रात को 9.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।"
उधर, हरियाणा में अंबाला और हिसार का तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया जबकि शनिवार सुबह करनाल का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications