धीरज श्रीवास्तव राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के विशेषाधिकारी बने
श्रीवास्तव पिछली बार भी परिषद के विशेषाधिकारी रहे हैं। वे वर्तमान में सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट में विशेषाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
उल्लेखनीय है कि श्रीवास्तव राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पिछले कार्यकाल में उनके विशेषाधिकारी थे। इससे पूर्व उन्होंने राजस्थान के जालौर जिले के भीनमाल कस्बे में घटित एक घटना के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने और गुजरात के कच्छ में आए चक्रवाती तूफान के दौरान प्रदेश के सांचोर (जालोर) क्षेत्र में राहत एवं सहायता कार्यो का सुव्यवस्थित संचालन आदि उत्कृष्ट कार्यो से अपनी विशेष पहचान बनाई और मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी के पद पर होते हुए नई दिल्ली में राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के विशेषाधिकारी बने।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications