नक्सलियों के बैनर में रेल हादसे में हाथ होने से इंकार
कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। कोलकाता में शनिवार को मिले एक नक्सली बैनर में ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस त्रासदी की साजिश रचे जाने से इंकार किया गया है। इस हादसे में 148 लोगों की मौत हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक यह बैनर शहर दक्षिणी इलाके में ढाकुरा स्थित प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र मधुसूदन मंच की दीवारों पर टंगा था।
यह बैनर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की ओर से टांगा गया, जिस पर लाल स्याही से लिखा गया था। बैनर में 28 मई को हुए रेल हादसे पर शोक प्रकट किया गया था। हालांकि पुलिस इस हादसे के लिए नक्सलियों को ही जिम्मेदार मान रही है।
बैनर में लिखा है, "हम लोगों से आह्वान करते हैं कि वे ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस त्रासदी के नाम पर नक्सलियों के खिलाफ हो रही साजिश को नाकाम करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications