आगरा में दीवार ढहने से 3 मरे
पुलिस के मुताबिक मरने वालों के नाम कुंदन सिंह (40), उदय सिंह (35) और सुनील (16) बताए गए हैं। सुनील छात्र था, जबकि अन्य दो दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी थे।
गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एतमादपुर के उप मंडल मजिस्ट्रेट धीरेंद्र सचान ने मरने वालों के परिजनों 20 लाख रुपये व घायल लोगों के परिवारों को 50,000 रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है।
पुलिस के मुताबिक नवलगंज व हनुमान नगर के बीच एक मंदिर के पीछे एक प्लाट पर यह दीवार बनाई जा रही थी जो तेज आंधी में गिर गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications