अमेरिका ने सैन्य संबंध तोड़ने पर चीन को धमकी दी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गेट्स ने कहा, "ताइवान को अमेरिकी हथियारों की बिक्री के चलते चीनी अधिकारियों ने हमारी सेनाओं से संबंध तोड़ लिए हैं।"
गेट्स ने कहा, "थोड़ी सी समझदारी तो होनी ही चाहिए कि चीन के सैन्य संबंध तोड़ लेने से ताइवान के साथ अमेरिका की नीति में बदलाव नहीं आएगा।"
सिंगापुर में एशियाई सुरक्षा पर आयोजित एक शिखर सम्मेलन में गेट्स ने कहा,"दोनों देशों के बीच सैन्य संबंध होने से फायदा उठाने का एक अच्छा मौका था।"
गेट्स ने कहा कि ताइवान को हथियार बेचने से रोकने वाली बात कोई पहली बार नहीं हुई है।
उन्होंने बताया,,"अमेरिकी प्रशासन ने जनवरी में ताइवान को चुनिंदा हथियार बेचने का फैसला लिया था और अमेरिकी नीति के लिए यह आश्चर्य करने वाला नहीं था क्योंकि यह लंबे समय से चला आ रहा है।"
गेट्स ने कहा कि अमेरिका ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह ताइवान की आजादी नहीं चाहता है।
इधर, चीन के 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' के उप प्रमुख जनरल मा शियासन ने कहा कि अमेरिका और चीनी सेना के बीच के संबंधों को अस्थायी तौर खत्म किया गया है।
मा ने कहा,,"हमें उम्मीद है कि समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications