दिल्ली में बारिश के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "बादल घिरे हुए हैं। शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।"
अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है और इसके 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications