ग्वालियर में आग ने खाक किया विक्टोरिया बाजार (लीड-1)
ग्वालियर, 5 जून (आईएएनएस)। ग्वालियर के ऐतिहासिक विक्टोरिया बाजार में लगी आग ने जमकर तबाही मचाई है। अग्निकांड में पूरा बाजार ही खाक हो गया है। अग्निकांड से कई करोड़ की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित दुकानदारों के लिए 21-21 हजार की सहायता राशि मुहैया कराई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात महाराज बाड़े क्षेत्र स्थित विक्टोरिया बाजार में अचानक आग लग गई। आग को बुझाने का सिलसिला शनिवार की रात तक जारी रहा। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
नगर निगम के अग्निशमन कार्यालय के मुताबिक इस अग्निकांड में लगभग 150 दुकानें जलकर राख हो गईं। कुछ ऐतिहासिक महत्व की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। आग बुझाने में वायुसेना और आसपास के जिलों की दो दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद ली गई। शनिवार की रात तक कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थीं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर जिला प्रशासन को पीड़ितों की मदद के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देष दिए हैं। पीड़ितों को कुल 15 लाख 54 हजार रुपये की सहायता मुहैया कराई गई है। साथ ही व्यापारियों के पुनर्वास के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications