उप्र में बरिश से मौसम खुशगवार
लखनऊ के अलावा मुरादाबाद, रायबरेली, प्रतापगढ़ सहित कई स्थानों पर शनिवार सुबह आंधी के साथ हुई बारिश का लोगों ने जमकर आनंद उठाया।
पिछले 24 घंटों के दौरान बुंदेलखंड सहित कई इलाकों में हुई बारिश का अधिकतम तापमान पर खास फर्क नहीं पड़ा। वाराणसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, गोरखपुर का 40.0 डिग्री, कानपुर का 40.2 डिग्री और लखनऊ का 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में झ्बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications