गहलोत ने 'रन फॉर एनवायरमेंट' को हरी झंडी दिखाई
गहलोत पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता के शुभारम्भ के लिए आयोजित इस दौड़ के लिए प्रात: 6 बजे रामनिवास बाग पहुंचे। उन्होंने इस दौड़ में शरीक होने वाले धावकों का अभिवादन स्वीकार कर उन्हें शुभकामनाएं दी और हौसला अफजाई की।
मुख्यमंत्री को इस अवसर पर स्वयंसेवी संस्था 'रेज' (आशा की एक किरण) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक थैलियों के विकल्प के रूप में उनके द्वारा प्रोत्साहित की जा रही कपड़े की थैली प्रस्तुत कर अपने अभियान के बारे में जानकारी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications