बरसिंहसर ताप विद्युत संयत्र की इकाई का लोकार्पण
बीकानेर से 25 किलोमीटर दूर बरसिंहसर गांव में नेवयेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा तैयार 250 मेगावाट (2 गुणा 125) संयंत्रों की नाम पट्टिकाएं अनावृत कर ताप विद्युत संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया गया।
इस अवसर पर जायसवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य में 3 सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन की स्वीकृति दी है, जो इसी कार्यकाल में पूरे होंगे। केन्द्र सरकार का भी संकल्प है कि देश में अधिक से अधिक उर्जा उत्पादन हो। राज्य में कोयले की आपूर्ति जरूरत के मुताबिक कर दी जाएगी। उर्जा में आत्म निर्भरता से ही राज्य और देश की तरक्की के रास्ते आगे बढ़ सकते हैं।
जायसवाल ने नेयवेली लिग्नाइट परियोजना जैसे सरकारी उपक्रम को लोगों की भागीदारी वाला तंत्र बताते हुए कहा कि परियोजना के लिए जिन कृषकों की जमीने अधिगृहित की गई हैं उसके परिवार से एक व्यक्ति को परियोजना में 6 माह में नौकरी दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications