हरियाणा के 40 प्रतिशत पंचायत उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
चण्डीगढ़, 5 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के 13 जिलों में पंचायत चुनाव यों तो छह और 12 जून को होने हैं, लेकिन इससे पहले 40 प्रतिशत ग्राम पंचायत सदस्य एवं तीन प्रतिशत परिषद प्रमुख निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
राज्य के चुनाव आयुक्त धर्मवीर ने बताया कि 1.4 प्रतिशत पंचायत समिति के सदस्यों को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
वीर ने बताया, "38,596 उम्मीदवारों में से कुल 15,579 पंचों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। सरपंच पद के 3,971 में से 134 व 1,792 उम्मीदवारों में से 25 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।"
छह एवं 12 जून को अंबाला, भिवानी, फतेहाबाद, फरीदाबाद, जींद, झज्जर, कैथल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, सिरसा, सोनीपत, मेवात व पलवल जिलों में पंचायत चुनाव होने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications