बिजली का तार टूटने से रेल सेवाएं बाधित
झ्झांसी जंक्शन के निकट खजराहा और बबीना रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार सुबह ओवर हेड केबल टूट जाने से अप-डाउन रेलमार्ग पर परिचालन ठप्प हो गया। चेन्नई से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस सहित कम के कम 10 रेलगाड़ियां आस-पास के स्टेशनों पर खड़ी हैं।
झांसी मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) अशोक गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया, "फिलहाल बिजली का तार टूटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।"
गुप्ता ने कहा कि रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। जल्द से जल्द रेलमार्ग को को ठीक कर रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications